उत्तराखंड: दवाइयों की गुणवत्ता जांच के लिए चलेगा निरीक्षण अभियान, फार्मा कंपनियों व दवा विक्रेताओं की होगी कड़ी जांच

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब दवाइयों की गुणवत्ता जांच के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

चलाया जाएगा अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से यह निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसमें फार्मा कंपनियों व दवा विक्रेताओं की कड़ी जांच की जाएगी। साथ ही इस अभियान के तहत दवा दुकानों, गोदामों और फैक्ट्रियों से औषधियों के नमूने एकत्र किए जाएंगे, जिन्हें राजकीय विश्लेषक को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में कोई दवा गुणवत्ता मानकों में सही नहीं पाई गई तो दवा निर्माता कंपनी व विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।