उत्तराखंड: जुलाई में होगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा आयोजित होने वाली है।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। जिसमें हाईस्कूल में दो विषय और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं ही यह सुधार परीक्षाएं दे सकेंगे। आवेदन के आधार पर शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल में 8405 व इंटरमीडिएट में 10711 विद्यार्थियों को परीक्षाफल सुधार परीक्षा देने के लिए पंजीकृत किया हैं।