इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए कैप्टन शुभांशु शुक्ला से पीएम नरेंद्र मोदी ने की बातचीत, कैप्टन बोले- नक्शे से बहुत भव्य दिखता है भारत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ भारत के नाम बड़ी एतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है

भारत ने अंतरिक्ष पर रचा इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गये है। जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। उनका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी परीक्षण होगा। इसके साथ ही कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

पीएम ने की सीधी बातचीत

रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद भारतीय वायुसेना के अधिकारी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से पीएम नरेंद्र मोदी ने सीधी बातचीत की। वीडियो कॉल के माध्यम से शुभांशु शुक्ला से संवाद करते हुए उनके साहस और योगदान की सराहना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस बातचीत में शुभांशु ने कहा कि अंतरिक्ष से भारत भव्य दिखता है‌। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी यात्रा नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की भी यात्रा है, मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।