उत्तराखंड: कौन बनेगा भाजपा का नया अध्यक्ष, आज साफ हो जाएगी तस्वीर, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र भट्ट ने ही किया नामांकन दाखिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में भाजपा को जल्द नया अध्यक्ष मिलेगा।

किया गया नामांकन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू हो गये है। इसके अलावा तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन शुरू हो गए हैं। जिसमें उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नेताओं ने नामांकन पत्र लिए हैं।

महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए लिया नामांकन पत्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। केवल महेंद्र भट्ट का ही नामांकन हुआ है। इस दौरान सीएम धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत , सांसद  अजय भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद और वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए फिर से नामांकन पत्र लिया है। कल एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।