अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम, अल्मोड़ा सीमान्तर्गत एन0टी0डी0 मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान होते हुए बियरशिवा विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग के पुर्ननिर्माण का कार्य गतिमान है।
दी यह जानकारी
इस कार्य का सम्पादन गुणवत्तापूर्ण किये जाने एवं मार्ग वाहनों के उपयोग योग्य न होने के कारण मार्ग को 30 जुलाई, 2025 तक यातायात के लिए प्रतिबन्धित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान अपरिहार्य परिस्थिति में यदि किसी व्यक्ति को मार्ग में वाहन के प्रवेश कराया जाना अति आवश्यक होता है तो मार्ग में वाहन प्रवेश कराये जाने से पूर्व नगर निगम से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।