नैनीताल: पुलिस ने स्टंटबाजों को सिखाया सबक, वीडियो वायरल होने पर दो युवकों पर की यह कार्यवाही

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा दिनांक 03/07/25  को वाहन चैकिंग के दौरान 296 वाहन चालकों के विरुद्ध नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही करते हुए 08 वाहन सीज किये गए तथा 11 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए 97,000 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इसके अलावा सोशल मीडिया पर 02 अलग अलग फ़ोटो/वीडियो वायरल हुए, जिसमें 02 युवकों द्वारा जान जोखिम में डाल कर ज्यूलीकोट रोड में चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ। जिसके बाद इन युवकों का पता लगा कर उमर अब्दुल्ला पुत्र मुनब्बर निवासी मुरादाबाद एवं  निखिल कुमार पुत्र महेंद्र कुमार निवासी गेठिया के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।