उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जिसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी।
कुत्ते को पीट पीटकर मारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते शनिवार रात पुराना रानीपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति ने बेहरमी से एक लावारिस कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में पशुओं के लिए कार्य करने वाली संस्था की संचालक ने आरोपी रोहित के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस में दी तहरीर
रिपोर्ट्स के मुताबिक हेल्पिंग हैंड्स फॉर स्पीचलेस सोल्स संस्था की संचालक कंवलजीत कौर निवासी श्यामपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोहित निवासी गुलाटी नर्सिंग होम विशाल मेगा मार्ट ने एक निशक्त कुत्ते को बेरहमी से पीटा। वह तब तक पीटता रहा जब तक कुत्ते की मौत नहीं हो गई। इसका वीडियो उनके पास पहुंचा तो वह तुरंत मौके पर पहुंची और मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम भी कराया गया।