उत्तराखंड: रिटायर्ड कर्नल जो सेना की कमान संभालने के बाद अब बनें उत्तराखंड गांव के प्रधान, गांव ने निर्विरोध चुना, पेश की अनोखी मिसाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। वहीं दूसरी ओर अनोखी मिसाल पेश करने की खबरें भी सामने आ रही है।

जिन्होंने सादगी और सेवा की मिसाल पेश की है। ये हैं रिटायर्ड कर्नल यशपाल नेगी और रिटायर्ड आईजी (IPS) विमला गुंज्याल। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिटायर्ड IPS अधिकारी विमला गुंज्याल के बाद अब कर्नल नेगी पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल ब्लॉक में ग्राम प्रधान बने हैं। बिरगण गांव से रिटायर्ड कर्नल यशपाल​ सिंह नेगी को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर कर्नल यशपाल नेगी ने बताया कि वे पहाड़ पर क्यों लौटे। उन्होंने कहा कि वे देश के कई हिस्सों में रहे, लेकिन उनका दिल हमेशा गाँव में रहा। दिल्ली में रहने के दौरान भी वे हर महीने गाँव की बैठक में शामिल होते थे। इससे उन्हें लोगों से मिलने का मौका मिलता था। उन्होंने बताया कि, “पहाड़ का अपनापन, लोगों का प्यार तो उन्हें अपनी तरफ खींच ही लाया, साथ में पलायन एक मुद्दा था जो मुझे कचोटता था।” कर्नल नेगी ने अपनी पत्नी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही वे खाली जमीन को आबाद कर पाए। कर्नल नेगी आर्मी ऑर्डिनेंस कोर में थे, जो आर्मी के लिए सामान का प्रबंधन करती है।