अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जैंती में आज मंगलवार को 77 यूके बटालियन नेशनल कैडेट कोर द्वारा सब यूनिट सर्वोदय इण्टर कॉलेज जयंती में ट्रेनिंग वर्ष 2025_26 के लिए आर्मी विंग एनसीसी की भर्ती बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा के दिशा निर्देशों के अनुसार बटालियन के एनसीसी अधिकारी कैप्टन शिवराज सिंह बिष्ट और हवलदार कैलाश चंद्र के द्वारा 42 छात्र छात्राओं में से 14 छात्रों ओर 10 छात्राओं का फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयनित किया गया।
दी यह जानकारी
जिसमें गर्ल कैडेट्स के टेस्ट में विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता कमला आर्य के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया । फिजिकल टेस्ट में 1.5, किमी की दौड़, 5 मीटर शटल रेस, 30 पुश अप, सिट अप,20 बीम,100 मीटर स्प्रिंट रेस, आदि थी, जिसमें कैडेट्स के द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन बिष्ट ने बताया कि एनसीसी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित सेकंड रो ऑफ डिफेंस है। जिसके माध्यम से कैडेट्स सेना की तीनों शाखाओं, पैरामिलिट्री और सिविल डिफेंस के क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते हैं एवं NCC प्रमाण पत्रों के आधार पर देश की सभी सेवाओं में बोनस अंक प्रदान किए जाते है। एनसीसी के माध्यम से कैडेट्स के अंदर राष्ट्रभक्ति और एक अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।
दी शुभकामनाएं
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश लाल वर्मा और विद्यालय के पूर्व एनसीसी कैडेट्स सहित समस्त छात्रों और शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दी गई।