हल्द्वानी: अरुणोदय संस्था का सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव, समाज के लिए सराहनीय योगदान करने वाले 4 वृद्धजनों को किया गया सम्मानित, मिला वृद्ध-जन सम्मान

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में अरुणोदय संस्था नवाबी रोड हल्द्वानी का वार्षिकोत्सव  यहां अरुणोदय धर्मशाला नवाबी रोड में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन

वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि  महापौर हल्द्वानी  गजराज सिंह बिष्ट, संस्थाध्यक्ष डी के पलड़िया, न्यास के अध्यक्ष जीवन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अरुणोदय संस्था द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संस्था एवं समाज के लिए सराहनीय योगदान करने वाले 4 वृद्धजनों को वृद्ध-जन सम्मान से सम्मानित किया गया।

किया सम्मानित

सम्मानित होने वालों में पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. पी सी बाराकोटी, पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ  मुकुल पन्त, आई ए एस कृशन आर्य, नवीन चन्द्र तिवारी शामिल हैं।

छात्रवृत्ति के चैक प्रदान किए

विभिन्न विद्यालयों के 12 निर्धन-मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चैक प्रदान किए गये। डा० गुंजन जोशी , इन्दु बिष्ट एवं डॉ रिफाजिया खातून के नेतृत्व में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व अध्यक्ष डी के पलड़िया ने सभी का स्वागत किया,संस्थापक सदस्य जी डी सती ने संस्था के विकास की जानकारी दी।                           
रहें उपस्थित

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा मधुकर श्रोत्रिय पुष्पलता जोशी, जितेन्द्र रौतेला, विनायक जीवन चन्द्र जोशी, एडवोकेट जगदीश चन्द्र बेलवाल,पीताम्बर दत्त तिवारी,महामंत्री लतेश मोहन, कोषाध्यक्ष एम बी जोशी, राजकुमार केसरवानी,डा०दीपा काण्डपाल,रोहित केसरवानी , बी बी जोशी, हुकुम सिंह राणा, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मधुसूदन लोहनी,पूरन सिंह जीना,कैलाश कुमार तिवारी,नारायण दत्त जोशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।