अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा शहर में जल्द ही आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या से निजात मिलेगी।
इन समस्याओं को लेकर महपौर अजय वर्मा से की वार्ता
इस संबंध में आप नेता भुवन जोशी की इन सब ज्वलंत समस्याओं को लेकर महपौर अजय वर्मा से वार्ता हुई है।
भुवन जोशी ने महापौर से मानसून सत्र को देखते हुए नालियों की सफाई, सड़कों की मरम्मत और लाइट की सुचारू व्यवस्था के लिए भी ठोस प्रयास करने की माँग की। जिसपर महापौर अजय वर्मा ने आप नेता भुवन जोशी को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जनहित में उठाई गई सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा लगातार प्रत्येक वार्ड में कार्य किए जा रहे हैं।
आप नेता भुवन जोशी निगम क्षेत्र में व्याप्त इन समस्याओं के निस्तारण के लिए कई समय से लगातार प्रयासरत थे।
दिया यह आश्वासन
उन्होंने दावा किया है कि उनकी इस संबंध में महापौर से विस्तृत सकारात्मक वार्ता हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र से आवारा पशुओं व बंदरों की समस्या से नगरवासियों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों नालियों और लाइट व्यवस्था को सुचारू रखे जाने पर भी महापौर अजय वर्मा ने सहमति प्रदान की है और उनके द्वारा उठाए गए बिन्दुओं पर त्वरित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।