उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
कल तक स्थगित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने सिंबल आवंटन रोक दिया है। सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को कल 14 जुलाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। आयोग ने सोमवार को सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने यह फैसला हाई कोर्ट के उस निर्णय के कारण लिया है जिसमें निकाय और पंचायत क्षेत्र में दो जगह वोटर लिस्ट वाले लोगों पर चुनाव लड़ने को लेकर रोक लगाई गई है।