दुखद: दिग्गज अभिनेता और प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, टेलीविजन इंडस्ट्री को दिए कई चर्चित शोज

देश‌ दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता और प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन हो गया है।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 79 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांसें ली हैं। 14 जुलाई को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक धीरज कुमार को कोकिलाबेन अस्पताल के ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया था, उन्हें निमोनिया का इन्फेक्शन हुआ था।

टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी योगदान

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘रोटी कपड़ा और मकान’ से लेकर ‘क्रांति’ और ‘हीरा पन्ना’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। इसके अलावा टीवी पर धीरज ने अदालत, कहाँ गए वो लोग, मिले, मायका, घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे 35 से ज्यादा शो को प्रोड्यूस किया। उनका शो ओम नमः शिवाय काफी ज्यादा फेमस हुआ था।  उन्होंने टीवी की दुनिया को कई चर्चित शोज दिये, जिसमें ‘श्री गणेश’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘मायका’, ‘जय मां वैष्णोदेवी’ और ‘इश्क सुब्हान अल्लाह’ शामिल हैं।