उत्तराखंड: अब इन स्कूलों में भी दी जाएगी योग की शिक्षा, योजना की तैयारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया है कि उन स्कूलों में भी योग की शिक्षा दी जाएगी, जहां दो सौ से अधिक विद्यार्थी है।

योग का खास महत्व

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि अब जिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या दो सौ से अधिक है उनमें भी योग की शिक्षा को पढ़ाने और सिखाने की योजना की तैयारी है। इससे छात्र-छात्राएं बचपन से ही योग को सीखने के साथ स्वस्थ रहेंगे। साथ ही बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रह सके और योग को अपने जीवन में अपनाए।साथ ही योग प्रशिक्षकों को भी रोजगार देकर बेरोजगारी के कुछ अंश को मिटाया जा सके।