उत्तराखंड: हिंदी फिल्म ‘5 सितंबर’ का पोस्टर लॉन्च, उत्तराखंड में फिल्माई गई फिल्म छू लेगी दर्शकों का दिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल शुक्रवार को हिंदी फिल्म ‘5 सितंबर’ का पोस्टर लॉन्च किया।

रोजगार के साथ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने कहा कि इस पूरी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। यह पूरी फिल्म उत्तराखंड में फिल्माई गई है। सीएम ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य व स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त प्रयास है। कहा कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म नीति के तहत हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि अधिक से अधिक निर्माता व निर्देशक उत्तराखंड की धरती पर फिल्म निर्माण करें और राज्य के युवाओं को रोजगार और मंच प्राप्त हो।

रहें मौजूद

इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर कुनाल शमशेर मल्ला, कलाकार संजय मिश्रा, ब्रिजेंद्र काला, ऋषभ खन्ना, भुवन खन्ना और दीपराज राणा मौजूद रहे।