आज 20 जुलाई 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। अपने भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए आपने अतीत में जो भी पैसा निवेश किया था, उसका आज फल मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यापारिक रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी आपको सरप्राइज दे सकता है।दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपकी एनर्जी व आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहने वाला है। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अप्रत्याशित स्रोतों से कमाई होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच खुशी खोजने की कोशिश करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म होगी और यादगार दिन बिता सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। खर्चों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। आपके माता-पिता का सहयोग मिलने से वैवाहिक जीवन की परेशानी खत्म हो सकती है। विवाहित जातक संतान की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारिक सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास हो सकता है। सकारात्मक सोच रखकर ही आप इस समस्या से लड़ सकते हैं। आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आज शाम आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कारोबारियों को यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। नौकरी की तलाश में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। खर्चों की अधिकता आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर खुशहाल और सहज नजर नहीं आ रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको सकारात्मक रहकर परेशानियों का सामना करना चाहिए। आपका कोई सपना पूरा होते हुए नजर आ सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को स्थायी धन की जरूरत होगी, लेकिन पिछले दिनों किए गए बेकार के खर्चों के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। यात्रा लाभकारी रहने वाली है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। कारोबार में वृद्धि के साथ मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता दिखाने के अवसर मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के मामले में आपको नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इससे सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी। संतान की ओर से आपको अचानक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।