हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने अपने संगठन का किया विस्तार, मनीष अग्रवाल आजीवन सदस्य व रवि गुप्ता को युवा इकाई का प्रदेश महामंत्री किया मनोनीत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज अपने संगठन का विस्तार करते हुए संगठन ने नगर के प्रमुख कारोबारी मनीष अग्रवाल को आजीवन सदस्य व युवा व्यवसाई रवि गुप्ता को युवा इकाई का प्रदेश महामंत्री,नितिन खुलबे को युवा इकाई नैनीताल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

दी यह जिम्मेदारी

प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया।

रहें मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन,आजीवन सदस्य पंकज सुयाल, बृज मोहन सिजवाली,श्याम सिंह नेगी,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,प्रदेश संयोजक बैंकेट हाल एसोसिएशन मनोज खुलवे,आफताब आलम,डॉक्टर केदार पलड़िया,रजत पंत , पी एस परिहार,डॉक्टर जेड वारसी,आदि मौजूद रहे।