बांग्लादेश एयरफोर्स का F-7 ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, 19 की मौत, कई घायल, आज घोषित किया गया राष्ट्रीय शोक

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बाग्लादेश वायु सेना का एक F-7 ट्रेनर विमान बीते कल सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार 1:00 बजे) ढाका के उत्तरा क्षेत्र में दियाबारी इलाके में क्रैश हो गया।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो क्रैश होकर एक कॉलेज के ऊपर गिर पड़ा। इस संबंध में बांग्लादेश की सेना और फायर अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। दुर्घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही बांग्लादेश सेना के जवान और फायर सर्विस व सिविल डिफेंस की आठ यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह चीन निर्मित एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षु विमान दोपहर ढाका के उत्तर क्षेत्र में ‘माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज’ परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान हादसे में अभी तक 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बच्चों समेत 100 से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मृतकों में कई शिक्षक और छात्र शामिल हैं। बताया कि 72 लोगों को जलने और अन्य प्रकार की चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से आठ की हालत गंभीर है।

जताया शोक

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। अंतरिम सरकार ने 22 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है, जिस दिन बांग्लादेश और उसके विदेश स्थित दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया।