आज 24 जुलाई 2025 है। आज अंतर्राष्ट्रीय स्व-देखभाल दिवस है। हर साल 24 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। हम अच्छी स्वास्थ्य देखभाल के एक महत्वपूर्ण आधार के रूप में स्व-देखभाल को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्व-देखभाल दिवस मनाते हैं। यह दिन दुनिया भर के लोगों को स्व-देखभाल को प्राथमिकता देने और इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की याद दिलाता है।
जागरूकता बढ़ाना भी खास उद्देश्य
हम मनुष्य अक्सर बाहर के कामकाज और दूसरों की देखरेख के बारे में इतना सोच लेते है कि खुद के बारे में सोचना ही भूल जाते है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्व-देखरेख दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है। स्व-देखभाल दिवस एक अवसर है, जहां हम अपनी देखभाल के साथ-साथ दूसरों में देखभाल संबंधी जागरूकता बढ़ा सकते हैं।