उत्तराखंड: प्रत्येक विकासखंड में एक-एक आदर्श गांव होगा विकसित, रोजगार के जोड़े जाएंगे सभी परिवार – सीएम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में प्रत्येक विकासखंड में एक-एक आदर्श गांव विकसित किया जाएगा। इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। यह बात सीएम ने ग्राम्य विकास विभाग की गेम चेंजर योजना की समीक्षा के दौरान कहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा, 2030 तक हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड का टर्न ओवर 100 करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य तय कर उत्पादों की यूनिटी मॉल के माध्यम से विपणन की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम करें। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।