उत्तराखंड: प्रदेश में पहला सरकारी नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र खोलने की दिशा में बड़ा कदम, यहां खुलेगा सरकारी नशा मुक्ति केंद्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में प्रदेश का पहला सरकारी नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र खोलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

इतना बजट स्वीकृत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार लंबे समय से सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने का प्रयास कर रही है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिशा में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में देहरादून के सविन बंसल ने इसका बीड़ा अपने कंधे पर उठाया है। साथ ही तय किया गया है कि रायवाला में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से 57.04 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत कर दिया है।

दिए यह निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते कुछ दिनों पहले डीएम सविन बंसल ने एक प्रेस बयान जारी किया। जिसमें बताया कि नशा मुक्ति एकत्र 30 बेड का होगा। केंद्र के संचालन के लिए जिला प्रशासन जल्द अनुभवी एनजीओ का चयन करेगा। नशा मुक्ति केंद्र के लिए जिला प्रशासन ने एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है।इसमें जिलाधिकारी ने राजकीय वृद्धाश्रम रायवाला के प्रथम तल में प्रस्तावित राजकीय नशा मुक्ति केंद्र का संचालन शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।