Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, इतनी रहीं तीव्रता

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बीते कल सोमवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

भूकंप के तेज झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाचार एजेंसी रायटर्स ने जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के हवाले से जानकारी दी गई। जिसमें बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। बताया कि भूकंप समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में आया। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान की खबर नहीं है।