अल्मोड़ा: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मलबा आने से यह चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं लोगों को आवाजाही के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोग हुए परेशान

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बारिश से मलबा आने से चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इस दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्र की चौसाला-चिल, धौलादेवी-खेती, चमकना-अधे, ईडा-जौरासी मोटर मार्गो पर मलबा आ गया। सड़कें बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। उन्हें कई किमी घूमकर दूसरे मार्गों से सफर करना पड़ा। बारिश के कारण कई ग्रामीण सड़कों की हालत खराब हो गई है। इसके अलावा नगर के विभिन्न हिस्सों में सड़क पर बने गड्ढों में जल भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।