अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज गुरूवार 31 जुलाई को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके मेहता की अध्यक्षता में प्रभारी फार्मासिस्ट बी०डी० साह व एलवीना फिलिप्स वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर समारोह का आयोजन किया गया।
दी भावभीनी विदाई
जिसमे आज वे अपने पद से सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर उन्हे फूल मालाओं व शाॅल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने विचार व अनुभव अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साझा किए। इस मौके पर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं व बधाई दी गई।
रहें मौजूद
विदाई समारोह के अवसर पर प्रमुख चिकित्सक अधीक्षक डॉ. पीके मेहता, डॉ. हरीश आर्या, डाॅ. सुकौटी, डॉ. जीवंत, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी नीलम मिश्रा, मीना आनंद, प्रेमलता रावत, नेहा, प्रियंका चंद्रा व समस्त जिला अस्पताल परिवार सम्मिलित हुआ।