उत्तराखंड: पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त की जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है।

इतनी किस्त जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 9.7 करोड़ किसानों के खाते में अब कुल 20,500 करोड़ की राशि डाली जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की ये किस्त अपने बनारस दौरे के दौरान की है। जिसमें उत्तराखंड के 8,28,787 किसानों की सम्मान निधि जारी कर की गई है। बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल हिस्सा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के किसानों को करीब 3300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अब तक केंद्र से दी जा चुकी है।

पीएम किसान योजना

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम किसान योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिससे देशभर के तमाम किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह रकम साल में तीन अलग-अलग किस्तों में किसानों के खाते में डाली जाती है।