उत्तराखंड: प्रशासन की खास पहल: यहां के गांव को ‘सिट्रस वैली’ के रूप में किया जाएगा विकसित, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के माध्यम से गांव को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पोड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक के मरोड़ा गांव को ‘सिट्रस वैली’ के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

इस योजना की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां इस गांव को इस रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गांव में ग्रामीणों से संवाद किया और इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मरोड़ा को माल्टा, नींबू, नारंगी जैसे सिट्रस फलों का केंद्र बनाकर न केवल स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता लाई जाएगी, बल्कि ब्रांडिंग और मार्केटिंग के माध्यम से गांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। डीएम ने बताया कि इस कार्य में भरसार हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का सहयोग लिया जाएगा, जिससे वैज्ञानिक तरीके से खेती कर मरोड़ा को मॉडल गांव बनाया जा सके।