अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 03/08/2025 को द्वाराहाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि आरोपी समीरुल इस्लाम द्वारा उसकी पुत्री के साथ मारपीट,जान से मारने की धमकी,यौन उत्पीड़न,धर्म परिवर्तन के लिये दबाव बनाकर पैसो की मांग की गई ।जिस पर तत्काल थाना द्वाराहाट में धारा 69,115(2), 351(2),352 BNS व 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम 2018 के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई।
पुलिस की कार्यवाही
जिस पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत संबंधितो को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी/आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 03/08/2025 को युवती से मारपीट व यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी समीरुल इस्लाम पुत्र सदिकुल इस्लाम निवासी ट्रांसफार्मर छुरिया मौहल्ला ग्राम तुगलकाबाद , जिला साउथ ईस्ट दिल्ली ( दिल्ली) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया और आज दिनांक 4 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की गई है। विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार
2. म0उ0नि0 हेमा कार्की-कोतवाली रानीखेत
3. हे0कानि0 चन्द्रप्रकाश-थाना द्वाराहाट
4. कानि0 मो0 राशिद-थाना द्वाराहाट
एसएसपी अल्मोड़ा ने कही यह बात
आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य संलिप्तों के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। ऐसे प्रकरणों में पुलिस द्वारा सख्ती से निपटा जायेगा।