उत्तराखंड: यहां विद्युत सब स्टेशन में घुसा भालू, मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सितारगंज में सिडकुल फेज 2 के विद्युत सब स्टेशन में सोमवार सुबह एक भालू घुस गया। जिससे अफ़रा-तफ़री मच गई।

जंगल में छोड़ा भालू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वन विभाग और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने साढ़े सात घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा। सोमवार सुबह पांच बजे विद्युत सब स्टेशन में मादा भालू की मौजूदगी की सूचना मिली। वन विभाग की एक टीम ने ऊर्जा निगम की टीम को मौके पर भेजकर पूरी लोकेशन ट्रेस की। वन विभाग की विशेषज्ञ टीम के साथ दोपहर 11 बजे से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद विभाग और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने शाम करीब साढ़े छह बजे कड़ी मशक्कत के बाद के बाद पकड़कर उसे जंगल में छोड़ा।