07 अगस्त: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस आज, हथकरघा उद्योग के महत्व और सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य

आज 07 अगस्त 2025 है। आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में हथकरघा बुनकरों और हथकरघा उद्योग के महत्व को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। 

जानें इसके बारे में

2015 में, भारत सरकार ने 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में घोषित किया था। 7 अगस्त, 1905 को शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन की याद में 2015 से हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। पहला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त, 2015 को मनाया गया था। MyGov.in के अनुसार, जिसका उद्देश्य हथकरघा उद्योग के महत्व और सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। यह क्षेत्र भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।