नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार वर्षा होने के कारण जनपद नैनीताल के कुछ मार्ग यातायात आवागमन के लिए बंद हैं ।
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
❌ रामनगर धनगढ़ी वाला रास्ता धनगढ़ी में पानी आने के कारण बंद है।
❌ क्वारब वाला मार्ग मालवा आने के कारण बाधित हो गया है आवागमन अवरुद्ध है।
❌ चोरगलिया के सूर्यनाला व शेर नाला में पानी का जलस्तर बहुत अधिक है जिस कारण मार्ग को बंद किया गया है।
❌ रूसी बायपास -1 मलवा आने के कारण बाईपास वाला रोड बंद है। सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं, मार्गों के खुलने पर अवगत कराया जाएगा।
की यह अपील
पायलट बाबा से आगे मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, मलवा हटा दिया गया है। रूट सुचारू किया गया। जनता से अनुरोध है कि लगातार बारिश के चलते मार्गों में मलवा/अत्यधिक पानी आ रहा है। कृपया अनावश्यक यात्रा से बचें, मार्गों के खुलने/स्थिति के अनुसार अतिआवश्यक होने पर ही अपनी यात्रा प्लान करें।