अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्रों परिसर निदेशक को सौंपा ज्ञापन, उठाई यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी खबर है। एसएसजे परिसर में आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने मंगलवार को परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा है।

की यह मांग

जिसमें उन्होंने परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को ज्ञापन देकर एलएलबी प्रवेश परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की मांग उठाई है। छात्रों ने कहा अगस्त माह शुरू हो चुका है लेकिन परीक्षा के लिए आवेदन तक शुरू नहीं हो सके हैं। ऐसे में एलएलबी में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्र असमंजस में हैं कि उन्हें मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा या प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। छात्रों ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में देरी होने से सेमेस्टर व्यवस्था सही ढंग से संचालित नहीं होंगी। उन्होंने प्रवेश तिथि घोषित करने और जल्द पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

रहें मौजूद

इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में निशांत पांडे, आशु रौतेला, प्रखर, हेमंत, दीपेश, गौरव आदि लोग मौजूद रहें।