अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत-हल्द्वानी हाईवे समीप ग्राम बजीना में एक कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी।
बुजुर्ग महिला को पंहुचाया अस्पताल
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते कल रविवार की है। ग्राम बजीना निवासी मालती देवी रविवार दोपहर अपने घर के आंगन में बैठी थीं। तभी रानीखेत से रुद्रपुर की ओर जा रही कार (संख्या यूपी25एयू8727) अचानक अनियंत्रित होकर महिला को रौंदते हुए मकान से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कार के नीचे फंस गईं। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और घायल महिला को तुरंत उप जिला चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि उनके दोनों पैरों, दाहिने हाथ और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। जिस पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।