उत्तराखंड: पहाड़ों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन दिनों तक केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, यात्रा करने से बचने की सलाह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं इन दिनों मौसम खराब चल रहा है। लगातार बारिश का दौर जारी है।

अलर्ट रहने के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके दृष्टिगत प्रशासन ने तीन दिनों (12, 13 और 14 अगस्त) के लिए केदारनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया है। केदारनाथ आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि मौसम की चेतावनी को देखते हुए फिलहाल यात्रा करने से बचें। दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 12, 13 और 14 अगस्त को राज्यभर सहित जनपद रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।