अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांव से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
गुलदार का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार धौलादेवी विकासखंड ग्वाड़ क्षेत्र में गुलदार आतंक का पर्याय बन गया है। गुलदार के डर से बच्चे स्कूल जाने में डर रहें हैं। यहां ग्वाड़ ग्राम पंचायत में गुलदार ने कई बकरियों को निवाला बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के घरों के आसपास दिखाई देने से महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लाने खेतों में नहीं जा पा रही हैं। लोगों ने कहा कि वह लंबे समय से वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिस पर लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है।