अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बाश के कारण जिले की 11 सड़कों पर सोमवार को मलबा व बोल्डर आ गए।
यह मार्ग बंद
मिली जानकारी के अनुसार इससे मासी-जालली, भाकुड़ा-तल्ली चनौली, पीपना-मनहेत, वल्मरा-तल्ली चनौली, मंगलता-त्रिनेली, देघाट-तल्ली नारायण मंदिर, पेसिया-मल्ला गढ़कोट, भिकियासैंण-सैलापानी, चिमटाखाल-भौनखाल-भतरौंजखान, बसौली-पोखरी-नाईढौल, चमकना-अधे-थात-तराड़ सड़क पर यातायात बाधित रहा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा।