आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 15 अगस्त 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सफलता प्राप्त होगी। आपका वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनकर चलना होगा। आप अपनी कला और कौशल से आज एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपकी बिजनेस की योजनाएं आपको बेहतर लाभ देंगी। आप किसी अच्छी स्कीम में धन लगाने की सोच सकते हैं, लेकिन आप किसी को उधार देने से बचे्। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी आज फाइनल होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। मन खुश रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। निजी जीवन में चल रही समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी जिनको आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपका कोई परिवार से जुड़ा मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपका मन काफी खुश रहेगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको एक साथ काफी काम हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं में बेहतर किसी से कोई वादा करने से बचना होगा। आपको किसी बात को लेकर धैर्य बनाएं रखना होगा। घूमने-फिरने की आप योजना बनाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, लेकिन आपकी कुछ नई समस्याएं बढ़ेंगी, जो आपको आने वाले समय में टेंशन देंगी। दोस्तों तो आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी अजनबी से सलाह लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। निजी मामलों पर आप पूरा ध्यान दें। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी में आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है। आप अपने घर-परिवार के कामों को कल पर टालने से बचें। व्यापार की योजना में आप अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। राजनीति में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय दोस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। राजनीति से आप जुड़े रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर आप थोड़ा सावधान रहें, आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।