पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीकृष्ण की तर्ज पर किया ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ लांच, यह मिशन होगा भारत की नई ढाल, पीएम ने सुनाया महाभारत का यह किस्सा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते शुक्रवार को 15 अगस्त को देशभर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

पीएम ने की घोषणा

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले से एक बड़ा ऐलान किया। जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ शुरू करने का एलान किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ”अब देश सुदर्शन चक्र मिशन शुरू करेगा। यह मिशन सुदर्शन चक्र एक शक्तिशाली शस्त्र प्रणाली होगी जो दुश्मन के हमले को तो नेस्तानाबूद करेगी ही, बल्कि दुश्मन पर कई गुना ज्यादा मजबूती से पलटवार करेगी।” पीएम ने महाभारत में भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र का जिक्र करते हुए कहा कि उससे प्रेरणा पाकर हमने उनकी राह को चुना है। भगवान कृष्ण का किस्सा सुनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे महाभारत में श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य की रोशनी रोककर दिन में ही अंधेरा कर दिया था। वैसे ही भारत का मिशन सुदर्शन चक्र दुश्मन के हमलों को नाकाम करेगा। जो कई गुना ताकत से पलटवार करेगा। यह एक शक्तिशाली वेपन सिस्टम होगा, जो न सिर्फ हमलों को विफल करेगा बल्कि रणनीतिक रूप से दुश्मन को मात देने में सक्षम होगा। ‘सुदर्शन चक्र’ रक्षा प्रणाली का पीएम ने ब्योरा तो नहीं दिया लेकिन भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह इजराइल की आयरन डोम की तर्ज पर हो सकता है। जिसे बहुत प्रभावशाली सैन्य कवच माना जाता है।

दिया जाएगा सुरक्षा कवच

इसका लक्ष्य दुश्मन की रक्षा घुसपैठ को बेअसर करते हुए भारत की आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाना है। भारत को सुरक्षा खतरों से बचाने के लिए ‘सुदर्शन चक्र’ की 10 वषीर्य रक्षा परियोजना की घोषणा देश के महत्वपूर्ण सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूती देने के लिए की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम ने कहा कि 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों, जिनमें अस्पताल, रेलवे जैसे सामरिक और नागरिक क्षेत्र, आस्था के सभी केंद्र शामिल हैं सभी को तकनीक के नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा।