सावधान: साइबर ठगों का नया जाल, शुरू किया ‘Screen Mirroring’ फ्रॉड, चुटकियों में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, न करें यह गलती

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। तेजी के साथ दुनियाभर में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं। साइबर ठग अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहीं हैं। जिसमें अब व्हाट्सएप पर भी साइबर ठग नया स्कैम कर रहे हैं।

इस स्कैम से बरतें सावधानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में हाल ही में OneCard ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है। जिसमें बताया है कि WhatsApp Screen Mirroring Fraud नाम का एक खतरनाक स्कैम तेजी से फैल रहा है। आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है और आपकी पहचान भी चुराई जा सकती है। अगर गलती से आप इस तरह के फ्रॉड में फंस जाएं तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें ताकि आपका अकाउंट फ्रीज़ हो। साथ ही साइबरक्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही अनजान या संदिग्ध नंबर से आने वाली कॉल रिसीव न करें। स्क्रीन-शेयरिंग के दौरान कभी भी मोबाइल बैंकिंग, UPI ऐप्स या ई-वॉलेट्स का इस्तेमाल न करें।‌ किसी कॉलर के दबाव में आकर जल्दीबाज़ी में OTP या पासवर्ड न डालें।

आपकी पहचान का कर सकते हैं दुरुपयोग 

रिपोर्ट्स के मुताबिक OneCard की एडवाइजरी के मुताबिक, इस फ्रॉड में स्कैमर किसी बैंक या फाइनेंशियल कंपनी का कर्मचारी बनकर सामने आते हैं और दावा करते हैं कि आपके अकाउंट में कोई समस्या है। इस धोखाधड़ी में ठग लोगों को स्क्रीन शेयरिंग चालू करने के लिए फंसाते हैं और फिर उनकी निजी जानकारी जैसे OTP, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और मैसेज चुरा लेते हैं।