उत्तराखंड: भराड़ीसैंण में मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपुरक बजट किया पेश, यह 09 विधेयक भी पेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में मानसून सत्र शुरू हो गया है। जिसमें बीते कल पहले दिन सरकार ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपुरक बजट पेश किया।

5315 करोड़ रुपये का अनुपुरक बजट पेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सतत विकास, समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में हमारा संकल्प है। कहा किसानों, श्रमिकों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, सुरक्षा बलों और पत्रकारों सहित सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है। राज्य में विद्युत टैरिफ सब्सिडी, स्वास्थ्य योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलिसकर्मियों के आवास, तीमारदारों के विश्राम गृह और शहीद व पत्रकार कल्याण कोष के लिए समुचित प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही नौ विधेयक भी पेश हुए। इस दौरान विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी और बेल में आकर मेज पलटने के साथ ही कागज फाड़ दिए। जिस पर विपक्ष ने 310 के तहत कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। जिसके बाद स्पीकर ने सत्र को आज सुबह 11 बजे तक के लिए​ स्थगित कर दिया।

यह नौ विधेयक सदन पटल पर रखे

📌📌उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025
📌📌उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025
📌📌उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025
📌📌उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025
📌📌उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025
📌📌उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025
📌📌समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2025
📌📌उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025
📌📌उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025