उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, चार दिवसीय सत्र डेढ़ दिन में हुआ खत्म, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन में पास हुए यह नौ विधेयक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र बीते कल बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया। सत्र 20 अगस्त को करीब 1:30 बजे ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को भारी हंगामे के बीच सभी नौ विधेयक पारित हो गए। इसी के साथ सदन ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी पास कर दिया गया। वहीं सत्र के दौरान विपक्षी हंगामे से सदन कई बार स्थगित हुआ, लेकिन कार्यवाही के बीच महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया गया। 19 अगस्त से शुरू हुआ था और इसे 22 अगस्त तक चलना था।विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र डेढ़ दिन में ही खत्म कर दिया गया।

नौ विधेयक पारित

रिपोर्ट्स के मुताबिक सदन में उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक पास किया गया। जिसके बाद सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक प्राधिकरण गठित होगा। इस प्राधिकरण से मदरसों को भी मान्यता मिलने का रास्ता साफ हो गया।
इसके अलावा समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक भी पारित हुआ। नए प्रावधानों के तहत गलत तरीके से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए सजा बढ़ा दी गई है।
इसके अलावा उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025, उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025, उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025, समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2025, उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025 और उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025 विधयेक शामिल रहें।