अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 20.08.2025 को मानक क्लब एस०एम०एस०एन० रा०उ० का० भगतोला, अल्मोड़ा द्वारा सत्र 2025-26 में BIS द्वारा सचालित मानक लेखन जिसका शीर्षक कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कियात्मक सुरक्षा एवं AI प्रणाली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यकम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवल एव सरस्वती वदना के साथ हुआ। दीप प्रज्जवल मुख्य अतिथि सुभाष वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य रा०इ० का० भगतोला, प्रधानाचार्य कमल कुमार जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का बैज अलंकरण किया गया तथा मानक क्लब की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मानक क्लब के मेंटर डा० दीपेश कुमार टम्टा द्वारा मानक लेखन के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
प्रतियोगिता के पश्चात् विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार वर्मा, विमलेश राहुल एवं नीना बोरा द्वारा मानक लेखन का मूल्याकन किया गया। जिसमें मानक क्लब के 26 सदस्यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता भाकुनी, कक्षा 12 को नकद 1000 रू०, द्वितीय स्थान खुशी अल्मिया कक्षा 12 को 750 रु0, तृतीय स्थान अवन्तिका चन्द्रा कक्षा 11 को 500 रु० एवं चतुर्थ स्थान सौरभ भण्डारी को 250 रु० नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।सभी छात्रों को जलपान एवं स्टेशनरी वितरित की गयी।
कार्यक्रम का संचालन
इस मौके पर मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षक नीमा बोरा, संजय कुमार वर्मा, विमलेश राहुल द्वारा आशीष वचन दिये गये। कार्यक्रम का संचालन डा० दीपेश कुमार टम्टा मेंटर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि को BIS की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किये गये।