अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, चुनावी रंजिश/फायरिंग मामले में फरार वांछित 01 और अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के द्वारा चुनावी रंजिश/फायरिंग मामले के वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये थे।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में FIR no.19/2025 धारा 109/190/192(2)/351(3)/352/61(2) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप सिंह रावत पुत्र भोपाल सिंह रावत निवासी ग्राम लामाचौड़ थाना मुखानी जनपद नैनीताल को अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष भतरौजखान व पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.08.2025 को हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग ग्राम लामाचौड़ को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।