क्या भारत में वापसी करने जा रहा है TikTok, खुलने‌ लगी वेबसाइट, मची हलचल, 05 साल पहले सरकार ने लगाया था बैन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चीन के वीडियो बेस्ड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक को लेकर यह खबर है। जिससे सालों पहले बैन हुआ TikTok एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

टिकटॉक वेबसाइट का होमपेज खुलने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकटॉक 5 साल के बैन के बाद भारत में फिर से लाइव होने लगा है। जिस पर शुक्रवार को भारत में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि टिकटॉक वेबसाइट का होमपेज खुल रहा है। हालांकि ऐप स्टोर्स पर ये अभी भी उपलब्ध नहीं है। वेबसाइट पर भी लॉगिन, वीडियो अपलोड या देखने की सुविधा काम नहीं कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूज़र्स के पास TikTok की वेबसाइट तो खुल रही है, लेकिन ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर नहीं दिख रहा है। हालांकि टिकटॉक और उसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने भारत में ऐप की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

दिया यह जवाब

रिपोर्ट्स के मुताबिक हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। दरअसल 2020 में भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए TikTok समेत कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था।