जनता के लिए खुला राष्ट्रपति भवन स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान, ‘बैबलिंग ब्रुक’ का भी कर सकेंगे अनुभव

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। राष्ट्रपति भवन स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान अगस्त माह में जनता के लिए खोल दिया गया है।

अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रसिद्ध अमृत उद्यान 16 अगस्त से 14 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस अवधि के दौरान, उद्यान प्रतिदिन सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहेगा और अंतिम प्रवेश शाम 5.15 बजे होगा। रख-रखाव के कारण यह सभी सोमवार को बंद रहेगा। इस साल, आगंतुक ‘बैबलिंग ब्रुक’ का भी अनुभव कर सकेंगे। इस उद्यान पथ में बाल वाटिका, हर्बल गार्डन, बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल होंगे। पूरे पथ में लगाए क्यूआर कोड विभिन्न पौधों की प्रजातियों और डिज़ाइन तत्वों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इस संबंध में बीते शनिवार को राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी किया गया था। जिसमें यह जानकारी दी।