जाॅब अलर्ट: युवा हो जाए तैयार, SBI ने 6589 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, उत्तराखंड में इतने पद शामिल

बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट के 6589 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर निकाली भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें कुल 5180 नियमित रिक्तियां जारी की गई हैं। 1409 पद बैकलॉग हैं। नियमित रिक्तियों में से 2255 अनारक्षित हैं। 788 एससी, 450 एसटी, 1179 ओबीसी और 508 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन 5180 पदों के अलावा 1409 पद बैकलॉग (एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, एक्सएस) भी हैं।

देखें वेबसाइट

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in या bank.sbi/web/careers/current-openings या ibpsonline.ibps.in/sbijajul25/index.php पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 26 अगस्त है।

इन राज्यों में भर्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक नियमित रिक्तियों में, मध्य प्रदेश के लिए 100, छत्तीसगढ़ के लिए 220, दिल्ली के लिए 169, जम्मू और कश्मीर के लिए 29, हिमाचल प्रदेश के लिए 68, पंजाब के लिए 178, राजस्थान के लिए 260, उत्तर प्रदेश के लिए 514, उत्तराखंड के लिए 127, बिहार के लिए 260, गुजरात के लिए 220 और झारखंड के लिए 130 रिक्तियाँ हैं। केरल में 247, लक्षद्वीप में 03, त्रिपुरा में 22, महाराष्ट्र में 474, गोवा में 14, लद्दाख में 37, कर्नाटक में 270, आंध्र प्रदेश में 310 और तेलंगाना में 250 रिक्तियाँ हैं।