नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित कार्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
शुरू हुई बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें पहला मौका विदेशी मेहमानों को दिया जाएगा। विदेशी मेहमानों को वरीयता देने का कारण विश्व प्रसिद्ध पार्क में सफारी पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके अलावा भारतीय पर्यटकों को बुकिंग के लिए अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा। कार्बेट पार्क की वेबसाइट 24 अगस्त से अगले एक सप्ताह यानी शनिवार 30 अगस्त तक खुलेगी। उसके बाद अगली बुकिंग 31 अगस्त से छह सितंबर तक होगी। जबकि भारतीय पर्यटकों के लिए पांच अक्टूबर से वेबसाइट खोली जाएगी।
देखें वेबसाइट
वेबसाइट corbettgov.org से कार्बेट पार्क के जोन में नाइट स्टे के लिए एडवांस बुकिंग करनी पड़ती है।