अल्मोड़ा: अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता, महिला एकल फाइनल में प्रियंका ने जीती चैंपियनशिप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार जिसमें अंतिम दिन पुरुष-महिला वर्ग की एकल व युगल स्पर्धाओं के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में पुरुष युगल मुकाबले में बागेश्वर परिसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा परिसर को पराजित किया। महिला युगल फाइनल में अल्मोड़ा परिसर और एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ आमने-सामने थे। जिसमें अल्मोड़ा परिसर की जोड़ी ने जीत दर्ज की। इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का पुरुष एकल फाइनल मुकाबला बागेश्वर परिसर के विनोद दानू व गर्वित लोहनी के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विनोद दानू ने खिताब जीता। इसके अलावा महिला एकल फाइनल में अल्मोड़ा परिसर की प्रियंका कनवाल और बागेश्वर परिसर की कल्पना दानू आमने-सामने थीं। रोमांचक भिड़ंत में प्रियंका ने चैंपियनशिप जीती। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।