अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है।
किया गया सम्मानित
जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि की अंतर महाविद्यालय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ था। इसमें पिथौरागढ़ परिसर व टनकपुर महाविद्यालय की टीम अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर फाइनल में पहुंची थी। वहीं मंगलवार को भारी बारिश के चलते फाइनल में पहुंचे टनकपुर और पिथौरागढ़ को प्रतियोगिता का संयुक्त विजेता घोषित किया। दोनों टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।