05 सितंबर: शुक्र प्रदोष व्रत आज, भगवान शिव को समर्पित, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 05 सितंबर 2025 है। आज शुक्र प्रदोष व्रत है। यह व्रत हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस मौके पर महादेव और माता पार्वती की भक्ति से आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से हर भय-संकट दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि का आरंभ 5 सितंबर सुबह 4 बजकर 08 मिनट पर होगी और इसका समापन 6 सितंबर मध्य रात्रि 3 बजकर 15 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल में होती है। ऐसे में 05 सितंबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल में होती है। ऐसे में 05 सितंबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

जानें पूजन विधि

आज प्रदोष व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर को साफ कर भगवान शिव के समक्ष दीपक लगाएं। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और पुष्‍प अर्पित करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।