अल्मोड़ा: विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी NTD में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षा का बताया महत्व

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी NTD अल्मोड़ा में  शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान दार्शनिक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य मोबिन फातिमा ने राधा कृष्ण की शिक्षा में योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किये। गवर्नर अवार्ड प्राप्त शिक्षिका हेमलता वर्मा ने शिक्षक की सही परिभाषा तथा उनकी लिखी पुस्तकों पर प्रकाश डाला।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर मुक्ता बिष्ट, शकुंतला जयाल, स्वरूप कुमारी,हिमानी पेंत,रेनू टमटा,प्रेम तिवारी तथा स्वयं सेवक शिक्षक हेमा डाला कोटी, करिश्मा तथा विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे‌।